लखनऊ, भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण पांडेय को भारत सरकार के रसायन तथा उर्वरक मंत्रालय में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दो राज्यों में पीसीएस अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दी है। श्री पांडेय की पहचान ईमानदार एवं सख्त अधिकारी की थी। वे पहले कृषि विभाग में भी उच्च पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
चंद्र भूषण पांडेय ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वह वर्षों से पार्टी के प्रवक्ता के रूप में विभिन्न चैनलों पर पार्टी का पक्ष ठोस तरीके से रखते आ रहे हैं। पर्यावरण प्रेमी श्री पांडेय ‘मिशन कल के लिए जल’ के प्रमुख सूत्रधार हैं।
श्री पांडेय भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, राज्य प्रमुख सुशासन तथा केंद्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश भाजपा में अनेक दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वह पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के वर्तमान में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त यमुना की स्वच्छता के साथ ही कई नदियों का अस्तित्व बचाये रखने के लिए पद यात्राएं भी कर चुके हैं। राजनीति से अलग पर्यावरण प्रेमी के रूप में भी अपनी पहचान बनाने वाले चंद्रभूषण पांडेय इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। वे भाजपा में वर्तमान में पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
भारत सरकार के रसायन तथा उर्वरक मंत्रालय में चंद्रभूषण पांडेय को स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको राष्ट्रीय केमिकल फर्टिलाइजर लिमिटेड में स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है, मुख्यालय मुम्बई होगा। स्वतंत्र निदेशक के रूप में इस कम्पनी के मेंटर मार्गदर्शक और वाच डाग के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।