जिसे धरती का पहला फल कहा जाने वाला आज दुनिया के सबसे पोषणयुक्त और स्वादिष्ट फलों में पहचाना जाता है। इसका स्वाद इतना मलाईदार होता है कि यह मुंह में रखते ही घुल जाता है। स्वाद में यह आम जैसे लोकप्रिय फल को भी टक्कर दे रहा है। आज एवोकाडो केवल सेहत के लिए नहीं बल्कि किसानों के लिए पैसे कमाने का अच्छा ऑप्शन बन रहा है.
बीमारियों के लिए काल ये अनूठा फल,आज से शुरू करो खेती कमाई इतनी की भर जाएंगी पैसो से कोठी
एवोकाडो की खेती कैसे करें?
एवोकाडो की खेती मुख्य रूप से मैक्सिको में बड़े स्तर पर की जाती है, लेकिन अब भारत में भी इसकी खेती का काम तेजी से बढ़ रहा है। खेती के लिए सबसे पहले नर्सरी में बीज से पौधे तैयार किए जाते हैं। इसके लिए आप एवोकाडो के बीज को सीधे पॉलीथीन बैग या नर्सरी बेड में बो सकते हैं। बीज से पौधा तैयार होने में करीब 9 से 10 महीने का टाइम लग जाता है।
जब पौधे 10 महीने में तैयार हो जाते हैं, तो उन्हें खेत में लगाया जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि एक पौधे से फल आने में 7 से 8 साल लग सकते हैं। इसलिए यह एक लम्बे टाइम का निवेश है, लेकिन इसका फायदा भी उतना ही बड़ा होता है।
एवोकाडो की खेती से कमाई
एवोकाडो का बाजार मूल्य इसकी क्वालिटी पर निर्भर करता है, लेकिन औसतन यह ₹300 से ₹500 प्रति किलोग्राम तक बिकता है। एक अनुमान के अनुसार, एक एकड़ में एवोकाडो की खेती करके किसान सालाना 6 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। बाजार में इसकी मांग बहुत तेज़ी से फ़ैल रही है, जिससे यह एक लाभदायक फसल बन सकती है।
एवोकाडो खेती में लागत कितनी आती है?
अगर आप एक एकड़ में एवोकाडो की खेती करना चाहते हैं तो शुरुआत में केवल ₹40,000 तक होगा। इस लागत में बीज, नर्सरी, सिंचाई और देखभाल की सकती है। एक बार जब पौधे फल देने लगते हैं, तो आप प्रति माह 5 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसकी मांग न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी बहुत ज्यादा है। आप इसे एक्सपोर्ट करके भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।