अब करिये लाल केले की खेती, होगी पैसों की बारिश, जानिए कैसे करें

अब तक आपने पीले केले की खेती के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन अब लाल केले की खेती भी किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। लाल केला ना सिर्फ स्वाद में बेहतर होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसकी मांग इतनी ज़्यादा है कि लोग दूर-दराज़ से ऑर्डर देते हैं। इसकी कीमत पीले केले से कहीं ज़्यादा होती है, इसलिए किसान अब इसकी तरफ झुकाव दिखा रहे हैं।

इस सब्जी की खेती से रोज हो रही तगड़ी कमाई, खेत से सीधे सौदा करने आ रहे व्यापारी

सबसे पहले बात करें ज़मीन की, तो लाल केले के लिए रेतीली-दोमट मिट्टी (sandy loam) सबसे बढ़िया मानी जाती है। लेकिन ध्यान रहे, खेत में पानी भराव नहीं होना चाहिए। नाली निकासी व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए।

खेती की शुरुआत जून 15 के बाद की जा सकती है। जैसे ही बारिश शुरू हो, आप लाल केले की पौध लगा सकते हैं।

लाल केले की कई किस्में होती हैं, जैसे ‘रेड डक्का’ इत्यादि। आप अपने क्षेत्र के हिसाब से उपयुक्त किस्म चुन सकते हैं।

खाद और उर्वरकों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। एक एकड़ में लगभग 2 टन ऑर्गेनिक DAP और 500 किलो पोटाश (potassium) डाला जा सकता है। खेत में गोबर खाद, नमक और कचरे का भी इस्तेमाल फायदेमंद रहता है।

पौधों को लगाने से पहले उन्हें चूने के पानी में डुबोना चाहिए। 1 किलो चूना पाउडर को 20 लीटर पानी में घोलकर पौधे के निचले हिस्से को इसमें डुबो दें।

पौधों के बीच में 5 से 6 फीट की दूरी रखें। एक एकड़ खेत में करीब 1700 पौधे आराम से लगते हैं।

लाल केले की खेती से एक एकड़ में 50 टन से ज्यादा उत्पादन मिल सकता है। इसकी कीमत आम केले से 2 से 2.5 गुना ज़्यादा होती है। एक किसान ने 500 पौधे लगाकर सिर्फ 1 साल में 12 लाख रुपये तक की कमाई की थी। उसने कुल 4 लाख का खर्च किया और 8 लाख का मुनाफा कमाया।

  • आंखों के लिए फायदेमंद: इसमें बीटा कैरोटीन होता है।
  • शुगर मरीजों के लिए अच्छा है।
  • हाई ब्लड प्रेशर वालों को जरूर खाना चाहिए, क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है।
  • इसमें मैग्नीशियम, विटामिन B6 और C भरपूर मात्रा में होता है।

तो किसान भाइयों, अब वक्त आ गया है कि पीले केले से आगे बढ़कर लाल केले की खेती करें और अपनी आमदनी को दुगुना करें।

Leave a Comment