होम किसानों के अनुभव कृषि यंत्र कृषि योजनाएं खेती किसानी पंचायत की योजनाएं पशुधन
मेन्यू
Jagatgaon Logo
Home Videos Web Stories
E Paper
पंचायत की योजनाएं खेती किसानी कृषि योजनाएं कृषि यंत्र किसानों के अनुभव पशुधन मप्र/छत्तीसगढ़ वैज्ञानिकों के विचार सक्सेस स्टोरी लाइफस्टाइल

कृषि उपसंचालक ने खेतों का भ्रमण कर जाना फसलों का हाल

dayanand chorasia
छिंदवाड़ा। कृषि उपसंचालक ने मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम लिंगा, लास, नवलगांव, बीसापुरकलां एवं विकासखंड बिछुआ के ग्राम बिछुआ, घोराड एवं बैरीमाली आदि ग्रामों का भ्रमण एवं फसलों का अवलोकन किया। उपसंचालक जितेंद्र कुमार सिंह ने लास गांव में कृषक गौरव पटेल के द्वारा पाली हाउस में लगाई गई फूल की खेती झरबेरा एवं गुलाब का अवलोकन किया। किसानों द्वारा प्लास्टिक मल्चिंग एवं ड्रिप पद्धति का उपयोग करते हुए फूल की खेती की जा रही है। किसानों द्वारा बताया गया, कि पूणे में फलों की अत्याधिक मांग होने पर साल भर उनके द्वारा सप्लाई की जाती है।

उपसंचालक ने लिंगा के किसान राकेश पिता नारायण भोजने द्वारा ली गई गेहूं, मटर एवं तुअर फसलों का अवलोकन किया एवं किसानों को तकनीकी सलाह दी गई। बिछुआ के ग्राम खैरीमाली के किसान रामजी लालजी साहू के खेत में लगी सरसों फसल का अवलोकन किया। किसान द्वारा 12 एकड़ में सरसों फसल ली गई है, बहुत कम लागत में एवं कम पानी में सरसों की फसल ली गई है, जिसका प्रति एकड़ लगभग 8 क्विंटल उपज प्राप्त होने की संभावना है। किसान से प्रेरित होकर ग्राम खैरीमाली के अन्य किसानों की फसल ली है एवं आगामी वर्ष में और अधिक रकबे में सरसों की फसल बोये जाने की संभावना है।

उपसंचालक कृषि द्वारा विकासखंड बिछुआ के ग्राम घोराड़ के प्रगतिशील किसान उबैद पटेल के खेत कर भ्रमण किया गया। उबैद ने 4 एकड़ में उन्नात तकनीक से केला फल की फसल ली गई है इसके साय ही संतरा की फसल के साथ अंतरवर्तीय फसल के रूप में चना प्रदर्शन लिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment