सेंसर आधारित ऑटोमेशन फर्टिगेशन तकनीक अपनाने पर मिलेगा लाभ
भोपाल। पानी बचाने और किसानों की आय दुगुना करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक नई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सूक्ष्म सिंचाई के साथ सेंसर आधारित ऑटोमेशन फर्टिगेशन सिस्टम लगाने पर किसानों को 50% तक सब्सिडी (अधिकतम 2,00,000) दी जा रही है।
उद्यानिकी फसलों के लिए फायदेमंद है तकनीक
- मिट्टी में लगे सेंसर नमी को पहचानते हैं
- जरूरत होने पर अपने आप सिंचाई चालू होती है
- खाद और पानी एक साथ सही मात्रा में पौधों तक पहुंचता है
- मजदूरी खर्च कम होता है
- फसल की पैदावार और गुणवत्ता बढ़ती है
योजना की पूरी जानकारी (एक नजर में)
योजना का विवरण
- कुल लागत 4,00,000
- सरकारी सब्सिडी 50% (अधिकतम 2,00,000)
- न्यूनतम जमीन 0.25 हेक्टेयर
- फसल उद्यानिकी फसलें
- किसानों की संख्या 715
- योजना MIDH (बागवानी विकास मिशन)
715 किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
सरकार ने प्रदेश के 715 किसानों के खेतों में यह सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक 597 किसान आवेदन कर चुके हैं। बाकी पात्र किसानों से अपील है कि वे समय रहते विभागीय पोर्टल पर आवेदन करें।




