केंद्रीय मंत्री ने किसानों को ऑनलाइन किया संबोधित
niraj sharma
भिंड। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र लहार में पोषण वाटिका महाभियान और पौधरोपण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री, डॉ. गोविंद सिंह ने किसानों को सब्जी बीज किट का वितरण किया। साथ ही केंद्र के परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र लहार को पांच लाख रुपए भी देने की घोषणा की। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार ने उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उन्होंने किसानों से समन्वित खेती में पौध रोपण के महत्व के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रूपेंद्र कुमार, डॉ. कर्णवीर सिंह ने मौजूद किसानों को फसलों की बोवनी के पूर्व मिट्टी परीक्षण कराने, संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने, मिलेट्स-बाजरा, ज्वार, रागी, राजगिरा और कांगनी आदि को आहार में शामिल करने से मनुष्य के स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी। वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार में आयोजित एक अन्य समारोह के दौरान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संजय सिंह और डॉ. योगेश चंद्र रिखाड़ी ने विद्यालय की छात्राओं को पोषण में मिलेट को शामिल करने के बारे में भी जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री तोमर ऑनलाइन हुए शामिल
इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में सीधा ऑनलाइन संबोधित किया। कार्यक्रम में 104 किसान और 84 स्कूल की छात्रओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने अटारी, जबलपुर के निदेशक डॉ. एसआरके सिंह को कृष विज्ञान केंद्र लहार को निकरा प्रोजेक्ट देने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बीपीएस रघुवंशी ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. एनएस भदौरिया ने किया।