Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कृषि योजनाएं

मप्र सरकार किसानों को फ्री में देगी नई किस्मों के बीज, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं राज्य में पैदावार बढ़ाने के लिए बीज ग्राम योजना शुरू कर रही है | योजना के तहत किसानों को खाद्यान्न, दलहन एवं तिलहन फसलों की नवीन किस्मों के प्रमाणित एवं उन्नत बीज उपलब्ध कराये जायेंगे।

कृषि के आधुनिकीकरण के लिए आईटीसी, सिस्को के साथ समझौता

नई तकनीकों के द्वारा कृषि का आधुनिकीकरण जारी रहेगा, जिससे किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गत दिवस कृषि भवन में एक एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। ये समझौता ज्ञापन आईटीसी लि., सिस्को, निंजाकार्ट, जियो प्लेटफॉम्र्स, और एनसीडीईएक्स ई-मार्केट्स लि. के साथ पायलट परियोजनाओं के लिए किया गया।

किसानों को अक्टूबर में मिलेगी पिछले साल के फसल बीमा राशि!

प्रदेश में पिछले साल अतिवर्षा से क्षतिग्रस्त हुई सोयाबीन, अरहर सहित अन्य फसलों के बीमा की राशि किसानों को अक्टूबर में मिलने की संभावना है। कृषि विभाग ने किसानों के प्रकरण बीमा कंपनियों को भेज दिए हैं। अब राजस्व विभाग के साथ फसल नुकसान की जानकारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

अन्नदाताओं से विश्वासघात: प्रदेश में एक लाख 72 हजार किसानों को नहीं मिले क्लेम के 306 करोड़ रुपए

मप्र में इस साल 47 लाख किसानों ने फसल बीमा का पंजीयन कराया है। हर साल फसल बीमा कराने वाले किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसकी वजह यह है कि प्राकृतिक आपदा में फसलों के नुकसान की भरपाई शिवराज सरकार समय पर कर रही है। वहीं प्रदेश में बीमा कराने वालों की संख्या देखी जाए तो सिर्फ मंदसौर जिले में चार लाख से अधिक किसानों ने फसल बीमा कराया है। दरअसल, मध्यप्रदेश के एक लाख 72 हजार किसानों की दो साल पहले बर्बाद हुई फसल का 306 करोड़ रुपए का क्लेम अभी तक नहीं मिला

अनुसूचित जाति के हितग्राहियों को सरकार पढ़ागी पशु पालन का पाठ

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के हितग्राहियों को लिए राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल में अक्टूबर में नि:शुल्क तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

मंडी बोर्ड अच्छी पहल, प्रदेश में किसान मंडी की जगह घर से बेच सकेंगे उपज  

वैकल्पिक  व्यवस्था को स्थायी रूप देगी सरकार, सौदे का रहेगा रिकार्ड, मंडी शुल्क भी बचेगा भोपाल, कोरोना संकट में मध्य प्रदेश की मंडियां बंद ...

प्रदेश में अवैध व्यापार पर मंडी बोर्ड का शिकंजा, दो करोड़ 20 लाख रुपए का वसूला राजस्व

भोपाल। मप्र की मंडी समितियों में अवैध व्यापार पर लगाम लगाने के लिए मंडी बोर्ड सख्त कदम उठा रहा है। इसके पूर्व मंडी बोर्ड ...

कृषि विज्ञान केंद्र सागर में किया गया पौधरोपण

सागर। कृषि विज्ञान केंद्र सागर में केवीके और इफको के सौजन्य से प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर अगले वर्ष 2023 में अंतराष्ट्रीय ...

कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ में महाअभियान, ग्रामों में किसानों से लगवाए एक हजार पौधे

niraj jain टीकमगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ द्वारा पोषण वाटिका महाअभियान और पौधरोपण का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र सरकार के तय कार्यक्रम के ...

किसानों को मोटे अनाज की बताई खूबी

आरएके कृषि महाविद्यालय सीहोर में अधिष्ठाता डॉ. एचडी वर्मा की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष-2023 मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गावों के 35 से अधिक किसान, 21 छात्राएं, महाविद्यालय के प्राध्यापक/वैज्ञानिक और कर्मचारी मौजूद थे। इस अवसर पर ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष-2023 को संबोधित किया।