होम किसानों के अनुभव कृषि यंत्र कृषि योजनाएं खेती किसानी पंचायत की योजनाएं पशुधन
मेन्यू
Jagatgaon Logo
Home Videos Web Stories
E Paper
पंचायत की योजनाएं खेती किसानी कृषि योजनाएं कृषि यंत्र किसानों के अनुभव पशुधन मप्र/छत्तीसगढ़ वैज्ञानिकों के विचार सक्सेस स्टोरी लाइफस्टाइल

डॉ.हिमांशु पाठक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के नए महानिदेशक नियुक्त

नई दिल्ली, भारत सरकार की कैबिनेट अपॉइंटमेंट कमेटी द्वारा इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर (आईसीएआर) के महानिदेशक पद के लिए नए नाम पर मुहर लग गई है। बता दें कि वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ। हिमांशु पाठक को कृषि अनुसंधान, शिक्षा विभाग (डेयर) का सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) का महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है। यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय के आदेश में दी गई है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से 60 वर्ष की आयु तक के लिए होगी।

डॉ. हिमांशु पाठक ने 1982-1986 तक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक, कृषि की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद 1986-1988 तक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से मास्टर ऑफ साइंस, कृषि की पढ़ाई पूरी की और फिर 1988-1992 तक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी – पीएचडी, कृषि महारथ हासिल की।

जलवायु परिवर्तन, मृदा विज्ञान शोध में विशेष रूचि रखते हैं। वह मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र के बारामती में आईसीएआर-राष्ट्रीय अजैविक तनाव प्रबंधन संस्थान के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।  इससे पहले वे निदेशक, भाकृअनुप-एनआरआरआई, ओडिशा (कटक) में नियुक्त  थे। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में 1992-01 तक एक वैज्ञानिक के तौर पर कार्य किया है। इसके बाद 2001-06 तक वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्य किया।

इसके अलावा इंडो-गंगेटिक 2006-09 में मैदानों के लिए चावल-गेहूं कंसोर्टियम  (आरडब्ल्यूसी), अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आईआरआरआई)-भारत, नई दिल्ली के लिए प्रधान वैज्ञानिक के पद पर कार्य किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment