Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पशुपालकों को सरकार देगी आर्थिक मदद, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

भोपाल, केंद्र सरकार की ओर से किसानों की मदद और उनकी आमदनी में इजाफा करने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इन्हीं में से एक पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम है। इस स्कीम के तहत गाय, भैंस या मुर्गी का पालन करने वाले किसानों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाएगी। 

मिल सकती है एक लाख से भी ज्यादा रुपये की आर्थिक सहायता
सरकार की इस योजना के तहत किसानों को एक लाख से भी ज्यादा रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकती है। पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के जरिए आप इस योजना का फायदा ले सकते हैं। इस स्कीम के तहत अगर कोई भी किसान गाय का पालन करता है तो उसको सरकार की तरफ से 40,000 रुपये प्रति गाय के हिसाब से, भैंस का पालन करने वालों को 60,000 रुपये प्रति भैंस के हिसाब से और बकरी का पालन करने वालों को 4000 रुपये की मदद दी जाएगी। इसी तरह से अगर कोई किसान सूअर का पालन करता है तो उसे 16300 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। बता दें पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम को भी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम की तरह लॉन्च किया है। इस स्कीम में सरकार किसानों को पशुओं को पालने के लिए बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा उपलब्ध कराती है।

बिना सिक्योरिटी के मिल सकता है लोन
पशु किसान क्रेडिट कार्ड को बैंक में डेबिट कार्ड की तरह इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसके अलावा, इस योजना के तहत क्रेडिट कार्ड धारक 1.60 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी सिक्योरिटी के ले सकता है। वहीं, बड़ी बात यह है कि पशु पालने वाले किसावों को किसी भी बैंक से 7 फीसद सालाना ब्याज पर ऋण मिलता है। वहीं, अगर समय से ब्याज चुका दिया तो 3 प्रतिशत तक की छूट भी हो जाती है। 

ये पात्रता
स्कीम में रजिस्टर होना चाहते हैं, तो यह पात्रता पूरी करनी जरूरी है। पहले तो पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट होना जरूरी है। फिर, जिन पशुओं का बीमा है, लोन भी उन्हीं पर मिलेगा. इसके अलावा, लोन लेने के लिए आवेदक का सिबिल ठीक होना चाहिए।

स्कीम में रजिस्टर करने के लिए फॉलो करें-
इच्‍छुक किसान नजदीकी बैंक में जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर जाएं और एप्लीकेशन फॉर्म फिल करें।
फॉर्म में जो जानकारी मांगी गई है, उसे सही से भरें।
फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ सबमिट कर दें।
एप्लीकेशन का वेरीफिकेशन किया जाएगा। इसके एक महीने बाद आपको पशु क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment