खुरपका-मुंहपका मुक्त होगा भारत, पोलियो अभियान की तरह चलेगा टीकाकरण!

नई दिल्ली। पशुओं में होने वाली खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी खतरनाक बीमारी को जड से खत्म करने सरकार लगातार प्रयासरत है। इस जानलेवा बीमारी को मिटाने के लिए लगातार टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। अब इसे जड से खत्म करने के लिए जल्द ही सरकार पोलियो अभियान की तरह से टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। जानकारों जानकारों के अनुसार टीकाकरण के आखि‍री दो से तीन चरण में इसकी शुरुआत की जा सकती है। बता दें कि अभियान के तीसरे चरण में लगभग 12 करोड़ पशुओं को एफएमडी का टीका लग चुका है।

यूपी और चंडीगढ़ में तीसरे चरण का 100 फीसद टीकाकरण

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में एफएमडी के खिलाफ तीसरे चरण का टीकाकरण 100 फीसदी पूरा हो चुका है। बता दें कि यूपी में गाय-भैंस की संख्या लगभग 4.69 करोड़ हैं और सभी पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। चंडीगढ़ में 18900 गाय-भैंस हैं, उनको भी एफएमडी का टीका लगा दिया गया है।

छह महीने तक रहता है एफएमडी टीके का असर

विशेषज्ञों का मानना है कि एफएमडी के टीके का असर छह महीने तक रहता है। इसलिए हर छह महीने के बाद पशुओं को एफएमडी का टीका लगाया जाता है। पोलियो अभियान की तरह से पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। इस अभियान के तहत हर एक पशु पालक तक पहुंचकर उसके पशु को टीका लगाया जाएगा। सरकार भारत को विश्व स्तर पर एफएमडी फ्री घोषित करने के प्रयास में लगी है। इससे भारत को विश्व स्तर पर कारोबार करने में मदद मिलेगी।

12 राज्यों में टीकाकरण का तीसरा चरण पूरा, 17 राज्यों में चालू

मिली जानकारी के अनुसार देश के 12 राज्यों में एफएमडी टीकाकरण का तीसरा चरण पूरा हो चुका है। वहीं 17 राज्यों में अभी टीकाकरण चालू है। मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार तीसरे चरण के टीकाकरण में 12 करोड़ पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। वहीं छह राज्यों में चौथे चरण का टीकाकरण भी शुरू हो चुका है, इन छह राज्यों के लिए 4.22 करोड़ वैक्सीन भेजी जा चुकी है।

यहां पूरा हो चुका है तीसरा चरण

जानकारों की मानें तो केरल, आंध्रा प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडू, पुडुचेरी, गोवा, लद्दाख, महाराष्ट्र्, दिल्लील, चंडीगढ़, ओडिश और लक्ष्यरदीव में एफएमडी टीकाकरण का तीसरा चरण पूरा हो चुका है। जबकि गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मूक-कश्मीर, अंडमान-निकोबार, मध्यक प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड में अभी तीसरा चरण चल रहा है। इसके भी जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।

Leave a Comment