भारत में कृषि और पशुपालन से जुड़ा एक ऐसा धंधा है, जिसमें कम लागत में अधिक कमाई की जा सकती है और वो है नेपियर घास की खेती। इस घास को हाथी घास या नेपियर घास के नाम से पहचाना जाता है। यह न केवल पशुओं के लिए बहुत फायदेमंद है, बल्कि इससे दुग्ध उत्पादन में भी बढ़त होती है। इसकी खेती एक बार करने के बाद आप लगातार 5 साल तक इससे पैसा कमा सकते हैं।
गोभी जैसा दिखने वाला यह फल बना सकता है आपको मालामाल कर लो खेती और फायदे ऐसे की चौंका देंगे
यह घास पशुपालकों में तेजी से लाभ वाली साबित हो रही है, और आने वाले समय में इसकी डिमांड और भी अधिक बढ़ने वाली है, क्योंकि इससे CNG और बायोकोल जैसे विकल्प तैयार करने की भी योजना में भी काम आ रही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि नेपियर घास की खेती कैसे की जाती है और इसमें क्या फायदे हैं।
नेपियर घास की खेती कैसे करें?
नेपियर घास से साल में तीन बार उत्पादन लिया जा सकता है गर्मी, वर्षा और सर्दी के मौसम में खासकर जुलाई से अक्टूबर तक का समय वर्षा ऋतु के लिए बढ़िया है, वहीं फरवरी और मार्च में इसे ठंड के अंत में भी बोया जा सकता है।
इस घास की खेती के लिए बीज की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि इसकी स्टिक या डंठल से बुआई की जाती है। एक बीघा ज़मीन में करीब 4000 नेपियर स्टिक लगती हैं। इन्हें 1.5 से 2 फीट की दूरी पर लगाना चाहिए ताकि घास का बढ़ाव अच्छा हो।
यह घास मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल और हरियाणा जैसे राज्यों में सफलतापूर्वक उगाई जा रही है। यानी यह लगभग पूरे भारत में अनुकूल जलवायु में आसानी से पनप जाती है।
सरकारी सब्सिडी
अगर आप नेपियर घास की खेती शुरू करना चाहते हैं, तो अच्छी बात यह है कि सरकार भी इसमें मदद कर रही है। कई राज्यों में इसकी खेती पर सब्सिडी दी जा रही है ताकि किसान कम लागत में इसकी शुरुआत कर सकें। चूंकि यह घास हरे चारे के रूप में पशुओं के लिए अत्यंत उपयोगी है, इसलिए पशुपालकों की ओर से इसकी भारी मांग है।
हरे चारे से पशुओं की सेहत बेहतर होती है और दूध उत्पादन में भी इजाफा होता है। ऐसे में अगर आप नेपियर घास की खेती करते हैं, तो आपको इसे बेचने के लिए ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी पशुपालक खुद आपसे इसे खरीदने के लिए संपर्क करेंगे।
नेपियर घास की खेती एक ऐसा कृषि व्यवसाय है, जिसमें कम लागत में निरंतर कमाई की जा सकती है। पशुपालकों की बढ़ती मांग और भविष्य में इससे बनने वाले बायोफ्यूल्स के कारण इसकी उपयोगिता और कीमत दोनों ही बढ़ने वाली हैं। यदि आप खेती से जुड़ा नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो नेपियर घास की खेती एक फायदेमंद विकल्प हो सकता है।




