Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अब कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई उडान, पीएम मोदी ने दी किसानों को 100 किसान ड्रोन की सौगात

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कई हिस्सों में कीटनाशकों और दूसरे कृषि सामग्री का छिड़काव करने के लिए 100 ‘किसान ड्रोन’ का उद्घाटन किया, साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि ड्रोन क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता दुनिया को एक नया नेतृत्व देगी मोदी ने शनिवार को ड्रोन का उद्घाटन किया अधिकारियों ने इसे किसानों के लिए ‘‘बेहद नवीन और रोमांचक पहल’’ बताया

भारत में ड्रोन स्टार्ट-अप का नया कल्चर बन रहा 
अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में ड्रोन स्टार्ट-अप का नया कल्चर बन रहा है और जल्द ही ऐसे स्टार्ट-अप्स की संख्या 200 से अधिक हो जाएगी इनसे देश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगेउन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस बात को सुनिश्चित करेगी ड्रोन सेक्टर के विकास में कोई बाधा न हो और इसके ग्रोथ को सुविधाजनक बनाने के लिए पहले से ही कई सुधार और नीतिगत उपाय किए जा चुके हैंपीएम ने कहा कि यह इस बात का उदाहरण है कि अगर पॉलिसी सही हों, तो देश कितनी ऊंची उड़ान भर सकता है. कुछ समय पहले तक ड्रोन ज्यादातक रक्षा क्षेत्र से ही जुड़ा हुआ था

यह भी पढें

एक एकड़ में 100 टन गन्ना पैदा कर रहा किसान, जानिए कैसे

21वीं सदी में आधुनिक कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक नया अध्याय 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में आधुनिक कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक नया अध्याय है इस पहल से न केवल ड्रोन के क्षेत्र में विकास होगा बल्कि इसके लिए अनंत संभावनाओं का भी जन्म होगाप्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने ड्रोन क्षेत्र को खोलने की आशंकाओं पर समय बर्बाद नहीं किया बल्कि भारत की युवा प्रतिभा पर भरोसा किया और नई मानसिकता के साथ आगे बढ़ी उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बजट और नीतिगत उपायों में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को प्राथमिकता दी है

यह भी पढें

50% सब्सिडी पर मप्र सरकार दे रही किसानों को कई कृषि यंत्र, कैसे और कहां करें आवेदन

2 साल में एक लाख मेड इन इंडिया ड्रोन बनाने का लक्ष्यः
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘मुझे बताया गया है कि गरुड़ एयरोस्पेस ने अगले 2 सालों में 1 लाख मेड इन इंडिया ड्रोन बनाने का लक्ष्य रखा है इससे युवाओं के लिए नए रोजगार और नए अवसर पैदा होंगे’ अभी हाल ही में, बीटिंग रिट्रीट समारोह के माध्यम से 100 ड्रोन दिखाए गए थे

यह भी पढें

रीवा के किसान कर रहे अफ्रीकन महोगनी की खेती, अच्छे लाभ की उम्मीद

मछली पकड़ने तक के लिए ड्रोन का इस्तेमाल
उन्होंने कहा कि किसान ड्रोन एक नई बढ़त क्रांति की शुरुआत करेगा क्योंकि उच्च क्षमता वाले ड्रोन का इस्तेमाल खेतों से सीधे बाजार तक सब्जियां, फल, मछली पकड़ने के लिए किया जा सकता है प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘इन चीजों को कम से कम नुकसान के साथ बाजार में उपलब्ध कराया जा सकता है, जिससे कम समय लगता है, जिससे किसानों और मछुआरों को अतिरिक्त आय होगीवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी पिछले दिनों बजट 2022-23 में कृषि और कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ा ऐलान किया था

यह भी पढें

अब किसानों को घर बैठे मिलेगी फसल बीमा पालिसी, सरकार चलाएगी अभियान

‘किसान ड्रोन’ एक नई क्रांति की शुरुआत 
पीएम मोदी ने कहा कि ‘किसान ड्रोन’ एक नई क्रांति की शुरुआत है किसान आने वाले समय में अपनी उपज जैसे फलों, सब्जियों और फूलों को कम से कम समय में बाजारों तक पहुंचाने के लिए उच्च क्षमता वाले ड्रोन का उपयोग कर सकते हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी मोदी ने कहा कि ड्रोन के विविध उपयोग हैं इनका इस्तेमाल गांवों में जमीन के मालिकाना हक का रिकॉर्ड बनाने के वास्ते ‘‘स्वामित्व योजना’’ में और दवाओं तथा टीकों के परिवहन के मकसद से किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘किसान ड्रोन’’ नयी क्रांति ला रहे हैं। किसान फल, सब्जियां और फूल जैसे अपने उत्पादों को कम वक्त में बाजारों में लाने के लिए उच्च क्षमता वाले ड्रोन का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी आय बढ़ा सकते हैं

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment