Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

…जब विस अध्यक्ष ने काटी धान की फसल

जनता से मिलने शुरू की थी सायकल यात्रा

भोपाल/रीवा। मैं पहले किसान हूं। फसलों की बोवनी और उसकी कटाई मैं भी जानता हूं। साथ ही मप्र के किसानों की परेशानी को भी अच्छी तरह से समझता हूं। हमारे किसानों की मेहनत का ही फल है कि हमें एक नहीं, बल्कि सात बार कृषि कर्मण अवॉर्ड मिला है। यह बात मप्र के विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने अपनी जनसंपर्क सायकल यात्रा के दौरान कही। दरअसल, देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी निरपत सिंह में जब गौतम की साइकल यात्रा पहुंची तो उन्होंने देखा की कुछ महिलाएं और पुरुष खेत में धान की फसल काट रहे हैं। उनसे रहा नहीं गया और वो भी हसिया लेकर खेत में घुस गए और धान काटने लगे। तब वहां मौजूद सभी ग्रामीण दंग रह गए। तभी विस अध्यक्ष ने उक्त बातों को दोहराया। यही नहीं, वो धान काटने के बाद जनता-जनार्दन की बीच ढोलक वादन भी किया। विस अध्यक्ष अपनी सायकल यात्रा के दौरान गांव-गांव जाकर किसानों के साथ आम जनता से रूबरू हुए। रविवार को सायकल यात्रा का सीएम शिवराज सिंह ने समापन किया।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment