Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मंदसौर के गांव कनघट्टी में 20 फरवरी को होगा सरसों संगम कार्यक्रम का आयोजन

मंदसौर l दिनांक 20 फरवरी 2026 को राजस्थान राज्य की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के पश्चिम जिले मंदसौर में पहली बार “सरसों संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय संस्था सॉलिडरिडाड तथा द सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) के तत्वावधान में आयोजित होगा।

इस सरसों संगम कार्यक्रम में आसपास के सरसों उत्पादक जिलों—मंदसौर, रतलाम, नीमच (मध्य प्रदेश) तथा प्रतापगढ़ एवं चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)—से लगभग 2000 से अधिक किसान भाई भाग लेंगे। कार्यक्रम में सांसद महोदय, द सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. बी. वी. मेहता जी, तथा विभिन्न सहयोगी कंपनियों के प्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम में कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र , उद्यानिकी महाविद्यालय, उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, नाबार्ड, राष्ट्रीय बीज निगम, बीज प्रमाणीकरण संस्थाओं के वैज्ञानिक और अधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना “राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (National Edible Oil Mission)” के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य तिलहन फसलों को बढ़ावा देना और किसानों को बाज़ार से जोड़ना है।

कार्यक्रम के दौरान नई तकनीकी जानकारी, पुनर्योजी कृषि पद्धतियाँ, किसान उत्पादक संगठन (FPO), ग्रीन एनर्जी, बायो-इनपुट्स तथा जल संरक्षण से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी। साथ ही इन क्षेत्रों में कार्य कर रही अनेक उद्यमी संस्थाएँ और कंपनियाँ अपनी प्रदर्शनी (एक्सीबिशन स्टॉल) भी स्थापित करेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment