Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ओलावृष्टि से मध्य प्रदेश के 25 जिलों में एक लाख 67 हजार 201 किसानों की फसल बर्बाद

भोपाल।  मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि से रबी फसलों को पहुंचे नुकसान के आकलन का सर्वे कराया जा रहा है। अभी 25 जिलों से प्रारंभिक रिपोर्ट आई है। इसमें फसल नुकसान का क्षेत्र (रकबा) डेढ़ लाख हेक्टेयर को पार कर गया है। 70 तहसीलों के एक हजार 157 गांवों के एक लाख 67 हजार 201 किसानों की फसल बर्बाद हुई है। आकलन के अनुसार किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रविधान अनुसार आर्थिक सहायता देने के लिए 284 करोड़ रुपए से अधिक की जरूरत पड़ेगी। यह राशि सभी जिलों को आपदा राहत फंड से ग्लोबल हेड में उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश में छह से 10 जनवरी के बीच ओलावृष्टि से रबी फसलें प्रभावित हुई हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के बाद दावे-आपत्तियों का निराकरण करके किसानों को सहायता देने के लिए अंतिम आदेश जारी किए जाएंगे। सर्वाधिक 14 हजार 289 किसान पृथ्वीपुर तहसील में प्रभावित हुए हैं। वहीं, कोलारस में नौ हजार 420, घाटीगांव में छह हजार 455, चिनौर में पांच हजार 562 किसान प्रभावित हुए हैं।

फसल नुकसान का रकबा डेढ़ लाख हेक्टेयर के पार 284 करोड़ से अधिक राहत राशि बांटने में लगेंगे

इन जिलों में फसलें प्रभावित
जिला  गांव
रायसेन  16
राजगढ़  61
विदिशा  18
भिंड  23
ग्वालियर  59
अशोकनगर 51
शिवपुरी   96
दतिया  06
गुना  133
धार  06
झाबुआ  29
बालाघाट  06
छिंदवाड़ा  45
मंडला  14
सिवनी  198
बैतूल  09
हरदा  51
सतना  02
सागर  167
टीकमगढ़ 03
निवाड़ी  55
उज्जैन  17
मंदसौर  31
नीमच  10
रतलाम  51

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment