Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नरसिंहगढ़ आजीविका भवन में शुरू हुआ दीदी कैफे

गजराज सिंह मीना
राजगढ़। जिले के नरसिंहगढ़ शहर में स्थित आजीविका भवन में आज से दीदी कैफे का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नरसिंहगढ़ विधायक राजवर्धन सिंह एवं ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी उपस्थित रहे। महिला समूहों द्वारा संचालित इस आजीविका दीदी कैफे में चाय नाश्ते के साथ गन्ने के रस का विक्रय भी किया जाएगा।

इस अवसर पर अतिथियों ने आजीविका भवन में संचालित विभिन्न गतिविधियों का भी जायजा लिया तथा महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शंकर सिंह पासे, थाना प्रभारी रविंद्र सांवरिया, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक, आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक रमेश दांगी एवं समस्त टीम उपस्थित रही।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment