ज़्यादातर लोग गाय, बकरी, मुर्गी या भैंस पालते हैं, लेकिन सूअर पालन भी एक शानदार विकल्प है। इसमें लागत कम लगती है और मुनाफ़ा अच्छा होता है। सरकार भी इस पर सब्सिडी देती है। सबसे बड़ी बात ये है कि सूअर के लिए महंगा चारा नहीं चाहिए – खेत का कचरा, फल-सब्ज़ी का फेंका हुआ हिस्सा, सब खा लेते हैं। बस गर्मियों में थोड़ा ध्यान देना होता है ताकि बीमार न पड़ें।
महीने के आएंगे 1 लाख से भी ज्यादा पैसे, बस करे इस फसल की खेती, जाने इस फसल का नाम
कैसे शुरू किया गया सूअर पालन
हज़ारीबाग के रहने वाले एक नौजवान, कलेश्वर कुमार, पहले सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब वो पूरी तरह से सूअर पालन में जुट गए हैं। उन्होंने यूट्यूब से इसकी जानकारी ली और ₹2 लाख की शुरुआती लागत में 8 मादा और 1 नर सूअर खरीदे। उन्होंने इनके रहने का इंतज़ाम भी इसी लागत में कर लिया।
मुनाफ़ा कितना होता है?
कलेश्वर बताते हैं कि हर महीने वो ₹40,000 तक की कमाई कर लेते हैं। सूअर का मांस ₹250 किलो तक बिकता है, और एक छोटा सूअर ₹2500 तक में बिक जाता है। बस देखभाल सही होनी चाहिए और बाज़ार में डिमांड बनी रहनी चाहिए।
खर्चा और ज़रूरी बातें
शुरुआत में जो खर्च होता है वो मुख्य रूप से जानवरों की खरीद और उनके रहने की जगह पर होता है। बाद में ज़्यादा खर्चा नहीं होता क्योंकि खाना सस्ता होता है और सरकारी योजनाओं से मदद भी मिलती है। अगर आप कम पूँजी में कोई फायदा देने वाला काम शुरू करना चाहते हैं तो सूअर पालन आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है।