नौकरी चाकरी हुई पुरानी फ़ालतू दिमाग मत लगाओ शुरू करो जीरो खर्च में लाखो की कमाई वाली खेती

गांव के रहने वाले संजय सैनी, जो बिहार के वैशाली जिले से हैं, पहले पारंपरिक खेती करते थे। लेकिन अब वो सिर्फ 4 महीने में लाखों रुपये कमाते हैं, वो भी कम लागत में। उन्होंने पारंपरिक खेती छोड़कर खरबूजा उगाना शुरू किया और देखते ही देखते उनकी किस्मत बदल गई।

यह भी पढ़िए :- यह खेती कर, आप एक झटके मे बन जाओगे लाखों के मालिक, देखे कोनसी है ये खेती

खरबूजा की खेती कब और कैसे शुरू करें?

संजय बताते हैं कि खरबूजे की बुवाई जनवरी महीने में करनी चाहिए। क्योंकि जैसे ही गर्मी शुरू होती है, पौधों में फल आना शुरू हो जाता है। अप्रैल के आखिर से खरबूजे बाजार में बिकने लगते हैं, और गर्मी में इसकी भारी मांग रहती है।

संजय ने 5 एकड़ जमीन पर खरबूजा उगाया और केवल 4 महीनों में ₹3 लाख का मुनाफा कमाया। लोग गर्मी में ठंडे और रसदार फल पसंद करते हैं, इसलिए खरबूजे की डिमांड ज्यादा रहती है।

खरबूजा की खेती में खर्चा कितना आता है?

संजय बताते हैं कि एक एकड़ में लगभग ₹10,000 का खर्च आता है। इस खर्च में बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी सब कुछ शामिल होता है। लेकिन आमदनी ₹50,000 से ₹60,000 प्रति एकड़ तक हो जाती है।

यह भी पढ़िए :- बीघा भर जमीन में होगा 500 कुंटल का ताबड़तोड़ उत्पादन, कुछ ही दिनों में होगा लाखो का मुनाफा

कम समय में ज्यादा कमाई का जरिया

जब बाजार में खरबूजा ₹22-₹25 प्रति किलो बिकता है, तब किसानों को अच्छी कमाई होती है। इसी वजह से अब बहुत सारे किसान पारंपरिक खेती छोड़कर फल-सब्जी की ओर बढ़ रहे हैं। गार्डनिंग और कैश क्रॉप्स से कम समय में अच्छा मुनाफा मिल रहा है।

Leave a Comment